रेलवे की तैयारी: देश में गहराते बिजली संकट के बीच कोयले की कमी को देखते हुए रेलवे देश के कई राज्यों में ब्लैकआउट होने से बचाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर रहा है। बिजली संयंत्रों के लिए कोयले की कम स्टॉक से निपटने के लिए जहां मालगाड़ी की लदान व रफ्तार बढ़ा दी गई है तो वहीं रेलवे ने कोयले की गाड़ियों की तेज आवाजाही के लिए देशभर में 753 (फेरे) यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया है।
देश में गहराते बिजली संकट के बीच कोयले की कमी को देखते हुए रेलवे ने कोयले से लदी मालगाड़ियों की संख्या बढ़ा दी है। इन मालगाड़ियों के परिवहन में किसी तरह का व्यवधान नहीं पड़े इसे देखते हुए अगले एक महीने तक कई रूट पर ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। निरस्त की गई ट्रेन रूट के यात्रियों को मुश्किल का सामना करना पड़ेगा। इन ट्रेनों को इसलिए रद्द किया गया, ताकि थर्मल पावर स्टेशनों को कोयले की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
*देश को ब्लैक आउट से बचाने के लिए रेलवे ने की तैयारी
*निरस्त ट्रेन -753 (कुल फेरे)
*मेल/एक्सप्रेस ट्रेन-363
*पैसेंजर ट्रेन- 390
*निरस्त की गई कुल मेल/एक्सप्रेस-13 जोड़ी।
*निरस्त की गई कुल पैसेंजर-8 जोड़ी।
*दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ट्रेन 24 मई तक के लिए निरस्त।
*उत्तर रेलवे की ट्रेनों को 8 मई के लिए निरस्त किया गया है।