Entertainment

प्रियंका चोपड़ा का शो शुरू होने से पहले ही आया विवादों में, जानें पूरा मामला

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। एक्ट्रेस बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा रियलिटी शो ‘द एक्टिविस्ट’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस शो को प्रियंका पॉप स्टार अशर और जूलियन होफ के साथ मिलकर होस्ट करने वाली हैं।

प्रियंका का यह शो शुरू होने से पहले ही विवादों में घिर गया है। इस शो के कारण प्रियंका की खूब आलोचना हो रही है। फैंस के अलावा कई सेलेब्स भी प्रियंका को खरी-खोटी सुना रहे हैं। विवाद बढ़ता देख प्रियंका चोपड़ा ने इस शो का हिस्सा बनने के लिए माफी भी मांगी है। गौरतलब है कि एक्टिविज्म को पैसों के लिए इतना तुच्छ बना दिए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर इसकी आलोचना की जा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top