एवरेस्ट फतह: पिछले साल बनाए गए अपने ही पिछले रिकॉर्ड को तोड़ते हुए एक नेपाली शेरपा ने रिकॉर्ड 26वीं बार माउंट एवरेस्ट फतह किया। इसकी एक सरकारी अधिकारी ने रविवार को इसकी जानकारी दी। 52 वर्षीय कामी रीता शेरपा ने शनिवार को पारंपरिक दक्षिण-पूर्वी रिज मार्ग के साथ 10 अन्य शेरपा पर्वतारोहियों के साथ 8,848.86-मीटर (29,031.69-फुट) पहाड़ पर चढ़ाई की।
नेपाल के पर्वतारोही 52 वर्षीय कामी रीता शेरपा ने माउंट एवरेस्ट फतह करने का अपना ही रिकॉर्ड फिर से तोड़ दिया है। उन्होंने 26वीं बार दुनिया की सबसे ऊंची चोटी को फतह करने में सफलता हासिल कर ली है। वह दुनिया में सबसे ज्यादा बाद माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वाले शख्स हैं।
सेवन समिट ट्रेक्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधक डी शेरपा ने कहा कि कामी रीता और उनके 11 सहयोगियों के समूह ने 8,848.86 मीटर की ऊंचाई वाली चोटी पर शनिवार को स्थानीय समयानुसार शाम करीब सात बजे फतह हासिल की।
उन्होंने बताया कि मई से शुरू होने वाले पर्वतारोहण से पहले पर्वतारोहियों की मदद करने के लिए शेरपाओं ने ट्रेकिंग मार्ग के साथ रस्सियों को ठीक करने के लिए भी अभियान चलाया। इस साल नेपाल के पर्यटन विभाग ने एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ने के लिए 316 लोगों को परमिट जारी किया है। जबकि, पिछले साल जबकि पिछले 408 लोगों को परमिट जारी किया गया था,जो सर्वाधिक था। रीता ने पहली बार 13 मई, 1994 को एवरेस्ट फतह की थी।