बबिता वर्मा
रायबरेली
रायबरेली: रायबरेली के परशदेपुर मे केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की कमेटी में छतोह के पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुखवीर सिंह उर्फ मोनू को एनजीओ प्रतिनिधि के रूप में शामिल किया गया है।
केंद्रीय मंत्री द्वारा कमेटी में पांच प्रधानों सहित आठ सदस्यों को नामित किया गया गया है। जिसमें छतोह की ग्राम पंचायत जगतपुर की ग्राम प्रधान रेखा सिंह पति विंध्याबक्स सिंह हैं।
कमेटी में दोनों के सदस्य के रूप में शामिल होने पर सुखबीर सिंह उर्फ मोनू सिंह ग्राम प्रधान जगतपुर रेखा सिंह , चंद्रशेखर लोधी, कौशल मौर्य , अशोक कुमार , मानवीर सिंह ,बच्चन प्रसाद पासवान , अनिल मौर्य , वीरेंद्र प्रताप सिंह , सुनील सिंह , मोटू , बब्बन सज्जन , राममिलन मौर्य,गुड्डू , हकीम , पंकज सौरभ , रमेश जायसवाल , वीरेंद्र पासी , राजाराम आदि लोगों ने
हर्ष व्यक्त किया है और केन्द्रीय मंत्री को धन्यवाद दिया है।