Uttar Pradesh

यूपी: किसानों की बेहतरी के लिए योगी सरकार कर रही 800 अग्नि सचेतक तैयार, ले रहे स्पेशल ट्रेनिंग, अब किसानों की फसल नहीं होगी राख

अग्नि सचेतक: किसानों की बेहतरी और उनकी आय बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। ग्रामीण क्षेत्रों में हर साल तमाम अन्नदाताओं के खून पसीने की मेहनत से खड़ी फसल आग की भेट चढ़ जाती है, जिससे पूरे साल उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो जाता है। लेकिन अब खेत खलिहानों में अब आग लगने पर जल्द काबू पाया जा सकेगा।

इससे ना सिर्फ खलिहान को आग से बचाया जा सकेगा बल्कि किसानों के खून-पसीने की मेहनत भी भस्म होने से बच सकेगी। योगी सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के युवकों को अग्नि सचेतक के रूप में तैयार कर रही है। वाराणसी में अग्निशमन विभाग से ट्रेनिंग लेने के बाद अब तक 800 अग्नि सचेतक तैयार किये जा चुके हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के जागरूक लोगों को इसके लिए बकायदा प्रशिक्षण दिया गया है, जिससे आग के विकराल होने के पहले ही उसे नियंत्रित किया जा सके।

चीफ फायर ऑफ़िसर अनिमेष सिंह ने बताया कि वाराणसी में आठ ब्लॉक हैं। प्रत्येक ब्लॉक से 100 लोगों का चयन किया गया है। जिससे 800 अग्नि सचेतक तैयार किये गये हैं। इनको 3 दिन की ट्रेनिंग दी गयी है। प्रशिक्षण के बाद अग्नि सचेतकों को सर्टिफिकेट भी दिया जाता है। उन्होंने बताया कि गांव के लोग अब अग्निशमन विभाग के साथ वॉलेंटियर के तौर पर सहयोग करेंगे, जिससे ग्रामीण क्षेत्र में आग के विकराल रूप लेने से पहले ही उसे रोका जा सके।

अधिकारी के अनुसार हम व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से समय-समय पर अग्निशमन सम्बंधित वीडियो भी अग्नि सचेतकों को शेयर करते हैं। जिससे उनका स्किल डेवलप किया जाता रहे और नयी जानकारियां भी उन्हें समय समय पर मिलती रहें। उन्होंने बताया कि ये वॉलेंटियर ग्रामीण क्षेत्र के अन्य लोगों को भी जागरूक कर रहे हैं। अतः अब अग्नि सचेतक ग्रामीण क्षेत्रो के खेत खलिहान में लगने वाली आग पर काबू पाने के लिए प्रशिक्षित हो जाएंगे, जिससे अन्न के साथ ही अन्नदाताओं की मेहनत भी बचायी जा सकेगी। चीफ फायर ऑफिसर ने बताया की ये प्रशिक्षण आगे भी चलता रहेगा जिससे ग्रामीण क्षेत्र के और लोग भी प्रशिक्षित हो जाएं।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top