महराजगंज: पुलिस ने एक नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित बाल अपचारी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक, महराजगंज के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक, महराजगंज के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी सदर, महराजगंज के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष घुघली के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुकदमा संख्या 241/2025, धारा 65(2), 115(2) BNSS और 5(m)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित आरोपी को आज सुबह करीब 6:40 बजे बेलवा तिवारी नहर पुलिया से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। महराजगंज पुलिस का यह कदम अपराध नियंत्रण और समाज में सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

