India

गुजरात: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुजरात मे तीन दिवसीय दौरे पर, कई परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

गुजरात: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस समय अपने तीन दिवसीय दौरे को लेकर गुजरात आए हुए हैं, अमित शाह शुक्रवार की सुबह अहमदाबाद के जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथयात्रा में मंगला आरती में शामिल हुए l यहां अमित शाह ने कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया है, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के गांधीनगर सिविल अस्पताल परिसर में सखी-वन स्टॉप सेंटर का उद्घाटन किया।

गांधी नगर में वरदायिनी माता मंदिर ट्रस्ट में कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में जब रथयात्रा निकाली जाती थी तो लोगों को दंगों का डर रहता था। लेकिन गुजरात की जनता द्वारा BJP को सत्ता देने के बाद अब किसी के पास बुरा करने की ताकत नहीं है।

अपने इस गुजरात दौरे के अनुसार शनिवार को अमित शाह अहमदाबाद में साइंस सिटी के पास एक वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे l बाद में वह चांदलोदिया रेलवे स्टेशन पर एक कार्यक्रम में शामिल होंगे जहां एक नया रेलवे आरक्षण केंद्र स्थापित किया गया है l

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top