Entertainment

Haryanvi Song: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने अपने देसी अंदाज ने लूट लिए फैंस के दिल, सपना के नए गाने ‘पतली कमर’ ने रिलीज होते ही लगा दी आग

Haryanvi Song: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी देशभर में अपने डांस से जमकर धमाल मचाने वाली  आजकल फिर चर्चाओं में हैं। सपना चौधरी अपने एक नए गाने के चलते इंटरनेट पर खूब ट्रेंड कर रही हैं। 15 अक्तूबर को सपना चौधरी का यू-ट्यूब पर नया गाना ‘पतली कमर’ रिलीज हुआ है। महज दो दिन से भी कम वक्त में ये गाना लाखों बार उनके फैंस ने देख लिया है।

करीब 10 लाख बार देखा गया गाना
सपना के इस नए गाने के यू-ट्यूब व्यूज की बात करें तो इसे करीब 10 लाख बार देखा जा चुका है। इस गाने में सपना अपने पारंपरिक हरियाणवी स्टाइल में खूब लटके झटके दिखाए हैं। इस गाने का बैकग्राउंड गांव पर आधारित है। फैंस इस गाने पर अपनी अलग अलग राय रख रहे हैं। फैंस कॉमेंट सेक्शन में जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

गाने को देखने के लिए इस 👇लिंक पर क्लिक करें….

https://youtu.be/EMlGnZZdFuc

इस वीडियो में सपना एक बार फिर अपने पुराने और चर्चित हरियाणवी अंदाज में दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में उनके साथ हरियाणवी एक्टर विवेक दहिया ऊर्फ एंडी दहिया नजर आ रहे हैं। इस गाने को यूके हरियाणवी नाम के सिंगर ने गाया है। जबकि इसको संगीत दिया है जीआर. म्यूजिक ने। इस गीत के निर्देशक पवन गिल हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top