India

हिमाचल प्रदेश: प्रधानमंत्री मोदी मानसून के बाद आ सकते हैं हिमाचल के चंबा, सीएम जयराम ने अग्निपथ योजना का किया स्वागत

हिमाचल प्रदेश: मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने एनडीए सरकार का आठ साल का कार्यकाल पूरा होने के मौके पर बनाए जाने वाले कार्यक्रम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हिमाचल आने का न्‍योता दिया है। पहाड़ी राज्यों में हिमाचल प्रदेश का नाम सबसे ऊपर आता है, मानसून के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंबा में आ सकते हैं।

चंबा पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रेसवार्ता में यह बात कही। कहा कि प्रदेश में विकास को गति देने के लिए भाजपा सरकार प्रयासरत है। कठिन भौगोलिक परिस्थिति को देखते हुए चंबा जिले में ज्यादा काम करने की जरूरत है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे आकांक्षी जिलों में शामिल किया है जिससे यहां पर होने वाले विकासात्मक कार्यों की केंद्र से निगरानी की जा सके।

उन्होंने आकांक्षी जिला चंबा की समीक्षा बैठक ली। कई पैरामीटरों पर चंबा जिले ने बेहतरीन कार्य किया है। स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, कृषि और बागवानी के क्षेत्र में चंबा आगे बढ़ रहा है लेकिन चंबा में अभी ज्यादा काम करने की जरूरत है।कहा कि जिला प्रशासन की ओर से चलो चंबा अभियान के जरिये पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बेहतरीन किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज चंबा में चल रही चिकित्सीय और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी पर सहमति जताते हुए यहां के लिए अलग तरह से व्यवस्था करने की बात कही। कहा कि लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए मेडिकल कॉलेज का निर्माण करवाया जा रहा है। धीरे-धीरे भवन का आधारभूत ढांचा बनता दिख रहा है। आने वाले समय में लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि अग्निपथ योजना को लेकर पीएम मोदी के फैसले का स्वागत है।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top