रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से मां और दो मासूम बेटियों की लाश लटकने से हड़कंप मच गया l आनन-फानन में लोगों ने पुलिस को सूचना दी l
रायबरेली जिले की डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के बिझला मऊ गांव में की रहने वाली महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ फांसी के फंदे से लटकते मिली। ग्रामीणों ने तीनों शवों को एक ही रस्सी से लटकता हुआ देखा तो होश उड़ गए, घटना से पूरे गाँव में हड़कंप मच गया।
मृतको की पहचान मां बिटाना, बेटी जाह्नवी (7 वर्ष) व बेटी सौम्या (5 वर्ष) के रूप में हुई है, खबर के बाद घटनास्थल पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम पहुंची । तीनों शव एक ही हुक से दो रस्सी के सहारे लटक रहे थे। पति पंजाब में नौकरी करता है। पुलिस का कहना है कि मामला आत्महत्या का लगता है। फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है l