India

उत्तराखंड: उत्तराखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए जोत सिंह बिष्ट ने थामा ‘आप’ का हाथ, दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली

उत्तराखंड: पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में बड़ी सफलता दर्ज करने वाली आम आदमी पार्टी अब लगातार देश के विभिन्न राज्यों के विस्तार में भी जुट गई है। उत्तराखंड में संगठन को मजबूत करने की तैयारी में जुटी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने सुबह पार्टी छोड़ने की घोषणा की और दोपहर में दिल्ली में आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया।

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हो गए हैं। उन्होंने दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली। उन्हें पार्टी के शीर्ष नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने कहा कि आप पार्टी का परिवार प्रदेश में लगातार बढ़ रहा है और केजरीवाल की नीतियों को लोग समझने लगे हैं।

उन्होंने कहा कि जोत सिंह बिष्ट द्वारा आप पार्टी का दामन थामने से जहां एक ओर आप पार्टी मजबूत होगी, वहीं उनके सालों के तजुर्बे से पार्टी को नई ताकत मिलेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है, जिस पर सवार होना डूबने के समान है और जोत सिंह बिष्ट एक सुलझे नेता हैं, जिनका प्रदेश के प्रति एक गहरा विजन है। उन्होंने आप पार्टी का दामन थामकर प्रदेश के लिए अपनी सोच उजागर की है।

उन्होंने कहा कि आज देहरादून स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया और जोत सिंह बिष्ट पहुंचेंगे, जहां उनका स्वागत होगा। वही कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस में नेतृत्व कर रहे लोग व्यक्तिगत हितों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। पार्टी में लंबे समय से चल रहे अंतर्कलह, अनुशासनहीनता, निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अनदेखी व एक तरफा फैसलों के चलते पार्टी का भविष्य अनिश्चितता की ओर जा रहा है। यही वजह है कि वह राजनीतिक जीवन के 40 वर्षों का सफर तय कर दुखी मन से कांग्रेस छोड़ रहे हैं।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top