आयकर विभाग: चीनी मोबाइल कंपनियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए, आयकर विभाग देश भर में प्रमुख चीनी मोबाइल कंपनियों पर छापेमारी कर रहा है। चीनी मोबाइल कंपनी ओप्पो ग्रुप (Oppo Group) और Xiaomi ग्रुप के खिलाफ आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की हैl विभाग ने समूहों से जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारियों, निदेशकों, CFO सहित अन्य अधिकारियों के ठिकानों पर छापे मारे हैंl सूत्रों के मुताबिक मुंबई, दिल्ली-एनसीआर के गुड़गांव, रेवाड़ी में छापे जारी हैंl यूपी के कई लोकेशन में पिछले कुछ समय पहले ओप्पो समूह के ठिकानों पर रेड की थीl
खबरो के मुताबिक आयकर विभाग राजकोट और हैदराबाद में ओप्पो के वितरण के चीनी साझेदारों के दफ्तरों पर दबिश दी हैl खबर है कि हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय ने भी ऐसी ही छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया थाl इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, भारत सरकार पहले ही ओप्पो और वीवो जैसे स्मार्टफोन निर्माताओं को वितरण के लिए चीनी साझेदारों के साथ काम रोकने के लिए दबाव बना रही हैl सरकार स्थानीय कंपनियों को फायदा पहुंचाने की बात कह रही हैl
बाजार में 10 फीसदी से ज्यादा और 15 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी रखने वाले ओप्पो और वीवो को मजबूत ऑफलाइन खिलाड़ी माना जाता हैl रिपोर्ट के मुताबिक, इन कंपनियों ने बाजार में वितरण के लिए चीनी साझेदारों की एक व्यवस्था तैयार की है, जिसने भारतीय साझेदारों का ध्यान अपनी ओर खींचा थाl हालांकि, अभी तक कोई कानूनी व्यवस्था नहीं होने के चलते भारत सरकार ने अनाधिकारिक रूप से अपनी बात कंपनियों के सामने रखी थीl