Uttar Pradesh

जयमंगल कन्नौजीया ने पार्टी कार्यालय के स्वागत कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि लिया हिस्सा

महाराजगज 29 अगस्त। भारतीय जनता युवा मोर्चा, भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ है। रीड की हड्डी के बिना शरीर खड़ा नहीं हो सकता अगर रीड मजबूत होगी तो संगठन भी मजबूत होगा। उक्त बातें सदर विधायक जयमंगल कन्नौजीया ने पार्टी कार्यालय पर मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्षो के स्वागत कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहाकि संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी युवा मोर्चा के साथियों के कंधों पर हैं युवा मोर्चा के सभी साथी तन मन लगाकर युवा मोर्चा एवं भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का कार्य करें। ने कहा कि युवा मोर्चा के सभी साथी एकजुट होकर एक साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी के कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़े हर परिस्थितियों में भारतीय जनता पार्टी आपके साथ खड़ी है।विधायक ने सभी मोर्चे के जिलाध्यक्षो का भी स्वागत किया। उन्होंने कहाकि सभी को साथ लेकर कार्य करने की आवश्यकता है।

नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जॉयसवाल ने अपने संबोधन में कहाकि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है। यही एक ऐसा दल है जिसमे छोटे से छोटा कार्यकर्ता अपने कार्य के दम पर किसी बी उचे पद तक पहुच सकता है।जिला महामंत्री ऋषि त्रिपाठी ने स्वागत करते हुए कहाकि सभी नवनियुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष शीघ्र अपनी कार्यसमिति की घोषणा कर बूथ सत्यापन के कार्य मे मन से लगे। नगर मण्डल अध्यक्ष राघवेंद्र मिश्र ने भी स्वागत किया। अध्यक्षीय संबोधन में जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास ने कहाकि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है।कार्यकर्ताओ के परिश्रम से आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। भारतीय जनता पार्टी में परिवार वाद,जातिवाद, धर्मवाद, क्षेत्रवाद का कोई स्थान नही।

सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास के संकल्प के साथ राष्ट्र की सेवा में ,समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिये कार्य कर रही है।जिलाध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त मोर्चा अध्यक्षो को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय श संयोजक अरुणेश शुक्ल, अल्प संख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री कुर्सेद अंसारी, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री मनोज राय, अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अहमद आलम ,युवा मोर्चा के क्षेत्रीय किशाध्यक्ष दिलीप मिश्र, भाजयूमो जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्र, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमित्रा भारती, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष भीम प्रसाद, अनुसूचित जन जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष राहुल गौड़, कन्हैया प्रसाद का अंग वस्त्र देकर व माला पहनाकर स्वागत किया ।

कार्यक्रम का संचालन महेश चौरसिया ने किया। इस अवसर पर गौतम तिवारी, राही मासूम रज़ा, ब्लॉक प्रमुख वेद शुक्ल,, सरोज पांडेय, दीपांशु मणि त्रिपाठी, अभिषेक श्रीवस्तब, मुंद्रक हिंदुस्तानी, दुर्गा शंकर शुक्ल, गोपाल सोनी, बलराम दुबे, शिवेंद्र उपद्यय, शिव भूषण चौबे, विजय मधेशिया, अमृत मधेशिया, अविनाश प्रताप सिंह, गौरव जॉयसवाल, प्रियंका जॉयसवाल पवन श्रीवास्तव सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके पूर्व भाजयूमो जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा का जनपद की सीमा पर भव्य स्वागत किया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top