घोषणा: जापान की राजकुमारी माको ने तीन दिन पहले एक आम इंसान केई कोमुरो से की, अब सगाई के बाद एक मामूली रस्म के साथ मंगलवार को उनसे शादी कर लेंगी। वे 30 वर्षीय जापान के कानून की पढ़ाई किए कोमुरो के साथ शादी करते ही राजकुमारी नहीं रहेंगी और न्यूयॉर्क में सिर्फ एक सामान्य नागरिक रह जाएंगी। उन्हें शाही परिवार के कानूनों के मुताबिक राजशाही दर्जा छोड़ना होगा। माको और केई कोमुरो के बीच प्रेम उस वक्त पनपा जब 2017 में वे दोनों कॉलेज में पढ़ते थे।
मंगलवार को होने वाली शादी में वे कागजी कार्रवाई के बाद पत्रकारों से भी मिलेंगी। जापान में उनकी शादी शाही तौर-तरीकों से नहीं हो सकेगी इसलिए यह बेहद ही सामान्य ढंग से आयोजित होगी। माको ने अपनी मर्जी से आम आदमी से शादी रचाने के लिए परिवार छोड़ने वाली महिलाओं को दिए जाने वाले सामान्य 13 लाख डॉलर के भुगतान को भी ठुकरा दिया है।
माको ने जब तीन साल पहले कोमुरो से शादी की घोषणा की तब एक अखबार के जरिये पता लगा कि कोमुरो की मां और उसके पूर्व मंगेतर के बीच एक वित्तीय विवाद है। इसमें दावा किया गया कि मां और बेटे ने करीब 35,000 डॉलर का कर्ज नहीं चुकाया था। कोमुरो ने कहा कि पैसा उपहार स्वरूप दिया गया था, ऋण के रूप में नहीं। 2021 में दोनों पक्षों ने 21 पेज का स्पष्टीकरण देकर कहा कि वे समझौता करेंगे।
