जापान की अंतरिक्ष एजेंसी के वैज्ञानिकों ने गुरुवार को कहा कि वह अमेरिका और चीन से पहले मंगल ग्रह से मिट्टी के नमूने लाने की योजना बना रहे हैं। जापान द्वारा पिछले साल शुरू हुए इस मिशन की 2024 में एक्सप्लोरर भेजने की योजना है जो फोबोस की भूमि पर उतरेगा और वहां से दस ग्राम मिट्टी के नमूने ले कर 2029 में पृथ्वी पर वापस लौटेगा।
वहीं एक ऑनलाइल संवादददाता सम्मेलन में कहा कि देरी से शुरुआत के बावजूद तुरंत वापसी वाली इस यात्रा से जापान के मार्टियन क्षेत्र से नमूने लाने में जापान के अमेरिका और चीन से आगे रहने की उम्मीद है। अमेरिकी अंतरिक्ष एंजेसी नासा का पर्सीवरेंस रोवर मंगल की सतह पर उतरा, जहां से वह 31 नमूने लेकर पृथ्वी पर 2031 तक लौटेगा।
