मिठौरा प्रभारी मणिकांत द्विवेदी की रिपोर्ट
सिंदुरिया
महाराजगंज: सिन्दुरिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत कसमरिया में शासन के निर्देश के क्रम में ग्राम सभा की भूमि पर हुए अतिक्रमण को राजस्व विभाग की टीम द्वारा मौके पर पुलिस टीम की मौजूदगी में खाली कराया गया । ऐसे में ग्रामीणों द्वारा गाँव में पोखरी पर किये गये अतिक्रमण को मौके पर जेसीबी लगाकर खाली करवाया गया । इस दौरान नायब तहसीलदार सदर विवेकानंद , जनक राज प्रजापति , सुनील कुमार ,फेकू प्रसाद , आशीष चौबे , राजकुमार , सिंदुरिया थाने से एसआई ओमप्रकाश गुप्ता , एसआई प्रेम प्रकाश सिंह , कान्स्टेबल प्रिन्स उपाध्याय , बिष्णु दयाल सिंह , अनुराधा आदि मौजूद रहे ।