India

ज्योतिरादित्य सिंधिया: नागर विमानन मंत्री ने किया दावा- ‘2027 तक भारत में होंगे 1200 यात्री विमान, 40 करोड़ के पार होगी पैसेंजर्स की संख्या’

ज्योतिरादित्य सिंधिया: नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक बड़ा बयान दिया है, उन्होंने दावा किया कि अगले पांच वर्षों में देश में यात्री विमानों की संख्या 1200 के पार होगी, जबकि हवाई यात्रियों की संख्या 40 करोड़ तक पहुंच जाने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि यात्रियों, विमानों और हवाईअड्डों की संख्या के मामले में देश का नागर विमानन क्षेत्र अभूतपूर्व बढ़ोतरी दर्ज करने वाला है।

सिंधिया ने कहा कि भारत में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को मिलाकर 2027 तक 40 करोड़ हवाई यात्री हो जाएंगे। भारत में 2013-14 में हवाई यात्रियों की संख्या छह करोड़ और 2019-20 में करीब 20 करोड़ थी।

मंत्री ने कहा, ‘‘इस तरह यात्रियों की संख्या के मामले में इन पांच वर्षों में करीब 250 फीसदी की वृद्धि देखने को मिली।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम प्रति वर्ष 15 फीसदी यानी 100-110 विमान जोड़ते जाएंगे। 2027 तक भारत में लगभग 1,200 विमान होंगे। वर्ष 2030 तक हमारा लक्ष्य हवाईअड्डों की संख्या बढ़ाकर 220 तक पहुंचाने का है।’’

सिंधिया ने अकासा एयर की सेवाएं शुरू होने के मौके पर कहा कि भारत में नागर विमानन क्षेत्र के इतिहास में यह एक बेहद अहम दिन है। विमानन कंपनी की पहली उड़ान मुंबई से अहमदाबाद के बीच रवाना हुई जिसे सिंधिया ने हरी झंडी दिखाई। सिंधिया ने कहा, ‘‘बीते आठ साल में यह पहला मौका है जब भारत में कोई एयरलाइन शुरू हुई है। उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस महामारी की वजह से नागर विमानन क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ था लेकिन अब यह फिर से सही रास्ते पर लौट आया है।

नागर विमानन मंत्री ने कहा कि अकासा एयर के शुरू होने, जेट एयरवेज के पुनर्सथापनमिलने और एयर इंडिया के फिर से खड़े होने से जो संकेत मिल रहे हैं वे एकदम स्पष्ट हैं कि यह एक बढ़ने वाला बाजार है। उन्होंने कहा, ‘‘यह एक ऐसा बाजार है जो एकदम सेहतमंद रहने वाला है।’’

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top