यूपी: यूपी में बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा को लेकर चर्चा तेज़ हो गई है, भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जल्द ही नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर सकती है। यूपी में विधानसभा चुनाव में जीत के बाद से ही स्वतंत्र देव सिंह के योगी सरकार में मंत्री बन जाने के बाद नया प्रदेश अध्यक्ष चुना जाना है, कार्यसमिति की बैठक को देखते हुए भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा शनिवार को यानी आज हो सकती है।
भाजपा किसी ब्राह्मण या पिछड़े वर्ग पर दांव खेल सकती है। भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 29 मई को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक कार्यसमिति में संगठन की आगामी कार्ययोजना पर मंथन किया जाएगा। ऐसे में पार्टी नेतृत्व कार्यसमिति से पहले नए अध्यक्ष की घोषणा कर सकती है।
पिछड़े वर्ग से पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र चौधरी, केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान और केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा का नाम प्रमुख है। वहीं ब्राह्मण समाज से सांसद सुब्रत पाठक, सतीश गौतम, महेश शर्मा और पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के नाम की चर्चा है।