Uttar Pradesh

यूपी: अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए चार बड़े महामार्ग बनाने की तैयारी

अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से दर्शन पूजन के लिए प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु आ रहे हैं। ऐसे में अयोध्या की सड़कों पर कई बार जाम की स्थिति भी देखने को मिल रही है। श्रद्धालुओं को जाम से न जूझना पड़े, इसके लिए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए तीन नए पथों का निर्माण कराने का निर्णय लिया हैं।

बता दें कि राम नगरी अयोध्या में प्रतिदिन ढाई से तीन लाख दर्शनार्थी पहुंच रहे हैं। भगवान राम का दर्शन करने वाले भक्तों की भीड़ को संभालना राम मंदिर और अयोध्या प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। भीड़ को संभालने के लिए अयोध्या में चार बड़े महामार्ग बनाने की तैयारी है। इन पथों की लंबाई लगभग 7.40 किलोमीटर रहेगी। योगी सरकार इनके निर्माण पर 29937.50 लाख रुपये खर्च करेगी। इनके अलावा हनुमान गढ़ी से राम मंदिर के बीच सुग्रीव पथ के नाम से एक अलग मार्ग बनाने को स्वीकृति मिल चुकी है।

अनुमान है कि इन पथों के निर्माण से दर्शनार्थियों की भीड़ को संभालना आसान होगा और भक्तों को भी भगवान के दर्शन करने में सहूलियत होगी। इसके पहले भी चार नए मार्ग बनाकर भीड़ को कम करने की कोशिश की गई थी, फिलहाल उसका अपेक्षित परिणाम न आने से चार अन्य मार्ग बनाने का निर्णय लिया गया। नए बनने वाले इन तीनों पथों के निर्माण का दायित्व लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खण्ड को सौंपा गया है।

1- पहला पथ लक्ष्मण पथ के नाम से जाना जाएगा, जिसकी लंबाई 6.70 किमी होगी। यह गुप्तारघाट से राजघाट तक फोर लेन बनाया जाएगा। इसके निर्माण पर 26222.65 लाख रुपये की लागत आएगी।

2- दूसरे पथ को अवध आगमन पथ का नाम दिया गया है। यह क्षीरसागर पथ से रामपथ तक 0.30 किमी लंबा बनाया जाएगा। इस पथ के निर्माण पर 1689.32 लाख रुपये की लागत आएगी।

3- अयोध्या मे बनने वाले तीसरे पथ को क्षीरसागर पथ का नाम दिया गया है। इसकी लंबाई 0.400 किमी रहेगी। इसके निर्माण पर 2025.53 लाख रुपये की लागत आएगी।

बता दें कि पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर का उद्घाटन किया था। जिसके बाद लाखों-करोड़ों राम भक्तों ने रामलला के दर्शन किए हैं। अभी भी राम मंदिर में श्रद्धालु भारी संख्या में पहुचं रहे हैं, जिन्हें संभालने में प्रशासन को परेशानी हो रही है। इसलिए भीड़ को संभालने के लिए अयोध्या में चार बड़े महामार्ग बनाने की तैयारी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top