India

भाजपा को जानो : ‘भाजपा को जानो’ पहल का अगला चरण, नड्डा आज दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में 13 देशों के दूतों से करेंगे विचार-विमर्श

भाजपा को जानो : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा को जानो पहल की शुरूआत की थी। इसके तहत जेपी नड्डा अब तक कई देशों के साथ बातचीत कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने पार्टी के बारे में भी विदेशी दूतों को जानकारी दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को ‘भाजपा को जानो’ पहल के तहत दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में 13 देशों के दूतों के साथ विचार-विमर्श करेंगे।

विदेशी दूतों को भाजपा के बारे में जानकारी देने का नड्डा का यह तीसरा चरण है। अब तक उन्होंने 34 विदेशी दूतों से बातचीत की है। इस महीने की शुरुआत में हुई पिछली बैठक तीन घंटे चली थी। भाजपा की विदेश मामलों की इकाई के प्रमुख विजय चौथवाले ने बताया कि मोदी सरकार के कार्यकाल में भारत की वैश्विक पहचान बढ़ी है। विदेशी दूतों को पार्टी के इतिहास और दृष्टि से परिचित कराने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा था कि पार्टी और अधिक दूतों के साथ बातचीत करेगी। इस महीने हमारे तीन या चार ऐसे संवाद सत्र होंगे।

आज शाम 4 बजे भाजपा कार्यालय में होने वाले इस विचार विमर्श में ब्रिटेन, स्पेन, फिनलैंड, क्रोएशिया, सर्बिया, नेपाल, थाईलैंड, मॉरीशस और जमैका समेत 13 देशों के दिल्ली में रहने वाले दूत शामिल होंगे।  ‘भाजपा को जानो’ कार्यक्रम के तहत, नड्डा विदेशी दूतों को अपनी पार्टी के बारे में जानकारी देते हैं। उन्हें पूर्ववर्ती जनसंघ के 1951 से लेकर भाजपा के गठन तक की यात्रा पर एक लघु वृत्तचित्र भी दिखाया जाता है।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top