लखीमपुर खीरी सीट रिजल्ट: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी मे शुरुआती रुझान में भाजपा खीरी की छह सीटों पर आगे चल रही थी। जबकि दो पर सपा ने बढ़त बना रखी थी।जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ी भाजपा ने सबको चौंकते हुए जिले की सभी सीटों पर जीत दर्ज कर ली। किसानों के मुद्दे पर सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले लखीमपुर खीरी जिले में भाजपा ने क्लीन स्वीप किया है।
2017 में भी भाजपा ने जिले की सभी सीटों पर जीत दर्ज की थी। हालांकि इस बार टक्कर कड़ी दिख रही थी। लेकिन भाजपा जनता को अपनी योजनाओं और नीतियों के बारे में समझाने में सफल रही।
पलिया से भाजपा प्रत्याशी रोमी साहनी को 101129 वोट
सपा के प्रीतइंदर सिंह को 63681 वोट
गोला सीट पर भाजपा के अरविंद गिरि को 84224
सपा के विनय तिवारी को 52338 वोट मिले
निघासन सीट पर भाजपा के शशांक वर्मा को 1,14,821 वोट मिले
सपा के आरएस कुशवाहा को 73972 वोट
भाजपा की मंजू त्यागी को 73121 वोट
सपा के रामसरन को 63112 वोट
धौरहरा से भाजपा के विनोद अवस्थी को 111361 वोट
सपा के वरुण चौधरी को 87003 वोट
लखीमपुर सदर में 18 वें राउंड तक भाजपा के योगेश वर्मा 59168 वोट
सपा के उत्कर्ष वर्मा को 56631 वोट
कस्ता सीट पर भाजपा के सौरभ सिंह सोनू को 1,02,865 वोट
सपा के सुनील लाला को 88742 वोट
मोहम्मदी सीट पर 15 वें राउंड तक भाजपा के लोकेंद्र प्रताप सिंह को 5902वोट
लोकेंद्र के निकटतम प्रतिद्वंदी को 51343 वोट
