Uttar Pradesh

लखनऊ: 74 वर्षीय आजम खान को सेहत में सुधार होने के बाद अस्पताल से किया गया डिस्चार्ज, लखनऊ के मेदांता में थे भर्ती

लखनऊ: 74 वर्षीय समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को सेहत में सुधार होने के बाद शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सपा नेता आजम खान को 8 दिन बाद लखनऊ के मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। आजम को 4 अगस्त को अचानक तबीयत बिगड़ने पर मेदांता में भर्ती कराया गया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी। जांच के बाद फेफड़ों में निमोनिया होने की पुष्टि हुई थी।

डॉक्टरों ने उनके फेफड़े में संक्रमण होने की बात कही गई क्रिटिकल केयर यूनिट में डॉक्टरों की देखरेख में उनका 8 दिन तक इलाज चल रहा था। उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था। तबीयत में सुधार होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

  मेदांता अस्पताल के निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि करीब 10 दिन तक आईसीयू में भर्ती रहने के बाद आजम खान की सेहत में काफी सुधार आया है। डॉक्टरों ने उनकी जांच करने के बाद शुक्रवार को डिस्चार्ज कर दिया। आजम खान का इलाज करने वाली टीम में क्रिटिकल केयर टीम के प्रमुख डॉ. दिलीप दुबे के साथ ही सीनियर कंसलटेंट डॉ. पुष्पेंद्र सांगवान शामिल थे।

Most Popular

To Top