महराजगंज: आज दिनांक 20.02.2024 को लगातार मिल रहे शिकायतो के क्रम में डा० राजेश द्विवेदी, उप मुख्य चिकित्साधिकारी/नोडल अधिकारी, प्राइवेट हास्पिटल, जनपद-महराजगंज एवं श्री आदित्य पाण्डेय, जिला समन्वयक, पी०सी०पी०एन०डी०टी०, जनपद-महराजगंज के द्वारा दो अपंजीकृत केन्द्रो का निरीक्षण किया गया।

1. मनोज कुमार पुत्र श्री रामनरेश प्रसाद, निवासी-पतरेगवां, सिन्दुरियां, जनपद-महराजगंज-आज दिनांक 20. 02.2024 को पतरेगवां, सिन्दुरियां, जनपद-महराजगंज में झोलाछाप सेन्टर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय मनोज कुमार के द्वारा अपंजीकृत रूप से क्लीनिक को संचालित किया जा रहा है। जिसके कम नोटिस दिया गया कि आप अपने क्लीनिक को तत्काल बन्द कर अपना स्पष्टीकरण तीन दिवस के भीतर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय जनपद-महराजगंज में प्राप्त कराना सुनिश्चित करे अन्यथा की दशा में आपके सेन्टर को सील करते हुये विधिक कार्यवाही कर दी जायेगी, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी आपकी होगी।

2. मनीष कुमार गुप्ता, निवासी-परासखण्ड, टोला-झुगुंआ, वेलवा काजी, जनपद-महराजगंज-आज दिनांक 20.02.2024 को बेलभरिया चौराहा, जनपद-महराजगंज में झोलाछाप सेन्टर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय मनीष कुमार गुप्ता के द्वारा अपंजीकृत रूप से क्लीनिक को संचालित किया जा रहा है। जिसके कम नोटिस दिया गया कि आप अपने क्लीनिक को तत्काल बन्द कर अपना स्पष्टीकरण तीन दिवस के भीतर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय जनपद-महराजगंज में प्राप्त कराना सुनिश्चित करे अन्यथा की दशा मैं आपके सेन्टर को सील करते हुये विधिक कार्यवाही कर दी जायेगी, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी आपकी होगी।
