महराजगंज
सिंदुरिया
मिठौरा ब्लॉक क्षेत्र के सिंदुरिया स्थित खेल मैदान ग्राम सभा पकडियार बुजुर्ग में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेश पांडेय ने कहा कि गाँव गरीब किसान युवाओ और महिलाओं के कल्याण को समर्पित केंद्र व प्रदेश की सरकार ने सबका साथ सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास के संकल्प के साथ के साथ सभी क्षेत्र में विकास को गति प्रदान कर रही है।

विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल ने कहा कि 55 वर्ष तक देश पर राज करने वालो ने देश को भ्र्ष्टाचार के गर्त में ले जाने का कार्य किया।भ्रस्टाचार में आकंठ डूबी कांग्रेस के नेताओ के घर से अवैध नोटों की गड्डियां आज भी निकल रही है।यह धन गरीबो का धन है जिस पर कांग्रेस के लोग कुंडली मार कर बैठे है। बेईमानों से एक-एक पाई वसूलकर गरीबों के लिए योजनाएं बनाई जा रही हैं। वर्तमान को छोड़ देश में कोई ऐसा राजनीतिक दल नहीं है, जो गरीबों का भला सोचता हो। इस दौरान नोडल अधिकारी शफी आलम सहायक विकास अधिकारी (कृषि) आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
