Maharajganj

महाराजगंज: सीडीओ ने ब्लॉक कर्मियों के साथ किया बैठक, मनरेगा, पंचायत भवन, सामुदायिक व पिंक शौचालय, स्वयं सहायता समूह सहित अन्य बिन्दुओं पर दिया विशेष निर्देश & दायित्व के प्रति लापरवाही पड़ेगी भारी : सीडीओ

मिठौरा प्रभारी मणिकांत द्विवेदी की रिपोर्ट
सिन्दुरिया

महाराजगंज: विकास खण्ड मिठौरा में मंगलवार को सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल ने पहुँचकर ब्लॉक का औचक निरीक्षण किया । साथ ही सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने हेतु जिम्मेदारों को टाइट किया ।

इसके उपरान्त सीडीओ ने ब्लॉक के मीटिंग हाल में ब्लॉक कर्मियों के साथ एक आवश्यक बैठक किया । बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का वास्तविक रूप से धरातल पर क्रियान्वयन समय से होना चाहिए । अगर किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा अपने दायित्व के प्रति लापरवाही बरती जाती है तो ऐसी दशा में उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही होनी तय है ।

उन्होंने मुख्य रूप से मनरेगा, पंचायत भवन , सामुदायिक व पिंक शौचालय, स्वयं सहायता समूह आदि बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए विशेष दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मनरेगा मजदूरों की हाजिरी साइड पर रोजगार सेवक द्वारा हर हाल में मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम से होनी चाहिए । इसके साथ ही उन्होंने सभी ब्लॉक कर्मियों को अपने दायित्व के प्रति सजग रहने का कड़ा निर्देश दिया ।

इस दौरान बैठक में बीडीओ रजत गुप्ता , एपीओ मनरेगा शिवेन्द्र प्रताप सूर्यवंशी , प्रभारी एडीओ आईएसबी रामकिशुन गुप्ता , प्रभारी एडीओ पंचायत पवन कुमार गुप्ता , बालमुकुन्द पाण्डेय , चन्द्रप्रकाश गुप्ता , विजय प्रताप सिंह , नागेन्द्र पाण्डेय , अभिषेक मणि त्रिपाठी , राजन गुप्ता , विशाल वर्मा , शेषमणि पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top