सिंदुरिया
भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा डेरवा निवासी मंतोष गुप्ता पुत्र खदेरु उम्र 32 वर्ष के विरुद्ध सिंदुरिया थाना में जालसाजी, अभिलेख से छेड़छाड़,धन गमन सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज था। जिन्हें सिंदुरिया पुलिस ढूंढ रही थी। शनिवार को सुबह 10 बजे डेरवा गांव से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेज दिया। जिसकी जानकारी थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा ने दी।
