महराजगंज
सिंदुरिया
थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति द्वारा दिनांक 19/06/2024 को सूचना दी गई की मेरे लड़की को किसी अन्य ग्राम सभा का लड़का बहला फुसला कर भगा ले गया है प्रकरण का तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना स्थानीय पर अभियोग मुकदमा अपराध संख्या 179/24 धारा 363 आईपीसी पंजीकृत करते पीड़िता की बरामदगी हेतु टीम गठित की गई थीं।
जिसमें सोमवार को महिला उप निरीक्षक प्रियंका मौर्या कांस्टेबल कृष्ण कुमार मौर्य व महिला आरक्षी रुनिया की सयुक्त टीम के द्वारा लड़की को पतरेंगवा तिराहे के पास से सकुशल बरामद कर लिया गया है परिजनों को अवगत कराया गया उक्त अभियोग के संबंध में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। जिसकी जानकारी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने दी।
