मिठौरा प्रभारी मणिकांत द्विवेदी की रिपोर्ट
महराजगंज/ सिंदुरिया
महराजगंज: पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने गुरुवार को अपराह्न के वक्त सिंदुरिया थाने का औचक निरीक्षण किया । इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने के समस्त अभिलेखों की जाँच किया । साथ ही थाना परिसर में निर्मित मेस , मालखाने व आवास आदि की भी मौके पर जाँच – पड़ताल किया ।
सिंदुरिया थाने में बन रहे मेस का निरीक्षण करते एसपीप्रदीप गुप्ता व साथ में एसओ रामकृष्ण यादव ।

इसके अलावा परिसर की सफाई व्यवस्था को लेकर मातहतों को टाइट किया । इसी क्रम में उन्होंने एसओ रामकृष्ण यादव को होली पर्व एवं शब – ए – बारात के मद्देनजर काफी सतर्कता बरतने का कड़ा निर्देश दिया । जिससे कि त्यौहार में किसी प्रकार की खलल न पैदा होने पाए । इसके साथ ही उन्होंने कहा कि होली पर्व पर शराब की सभी दुकानें पूर्ण रूप से बन्द रहेंगी । जो भी शासन – प्रशासन के निर्देश का उल्लंघन करेगा उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही होगी ।
इस दौरान थानाध्यक्ष सिंदुरिया रामकृष्ण यादव के अलावा एसआई नरेन्द्र मिश्रा , अवधेश यादव , ओमप्रकाश गुप्ता , कांस्टेबल अजीत यादव , विष्णु दयाल सिंह , दुर्गेश गिरी , हरिओम यादव , आयुष राय , प्रिंस उपाध्याय , खुशबू पाण्डेय , अनुराधा शर्मा , राखी , सरोज आदि उपस्थित रहे ।