महराजगंज: लगातार हो रही बारिश के कारण महराजगंज ग्राम सभा लेदवा जनपद के कई ग्राम सभा के लोग प्रभावित हो गए हैं। तराई बेल्ट महराजगंज जहां पर काफी संख्या में किसान धान की फसल अपने खेतों में उगाते हैं। और इस जनपद में बड़े पैमाने पर धान की खेती होती है। लेकिन मुसलाधार बारिश की वजह से किसानों की फसलों का बेहाल हो गया है।
अधिकांश किसानों की खेती बारिश की वजह से पानी में डूब चुकी है अगर इसी तरह महाराजगंज क्षेत्र में बारिश होती रहा तो जो भी धान की फसल पानी में डूबी है वह सड़कर खत्म हो जाएंगे और किसान के पास कुछ नहीं बचेगा।
