Culture

मकर संक्रांति: आज देशभर में मनाई जाएगी मकर संक्रांति का पर्व, सीएम योगी ने दी बधाई

मकर संक्रांति: इस साल 15 जनवरी 2024 के दिन मकर संक्रांति का विशेष पर्व मनाया जा रहा हैं। हिन्दू धर्म में इसका खास महत्व माना गया है। इस दिन गंगा स्नान और दान करना बेहद शुभ होता है। आज पूरे देश में धूमधाम से संक्रांति मनाई जाएगी। आज गंगा स्नान और दान-पुण्य का खासा महत्व है। स्नान के बाद काला तिल, गुड़, लाल चंदन, लाल फूल, अक्षत मिश्रित जल से सूर्य को नमस्कार कर जल अर्पित करना बेहतर होता है।

मकर संक्रांति के अवसर पर किसी पवित्र नदी में स्नान और दान करने की परंपरा है। इस दिन गंगा नदी में स्नान के बाद दान करने से साधक के लोक और परलोक दोनों सुधर जाते हैं। साथ ही पिछले जन्म के बुरे कर्मों से निजात मिलती है और जीवन सुखमय होता है। मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से 10 अश्वमेध यज्ञ और 1000 गाय दान करने के समान पुण्य फल मिलता है।

संक्राति को लेकर इस बार असमंजस था कि यह पर्व 14 को मनाया जाएगा या फिर 15 को। ज्योतिषविदों और पंचांग के अनुसार, 15 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य देव प्रातः 02 बजकर 54 मिनट पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। मकर संक्रांति पर खिचड़ी और दही-चूड़ा खाने को लेकर मान्यता है कि इसे खाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मकर संक्रांति की बधाई दी है। एक संदेश में सीएम योगी ने कहा कि आज मकर संक्रांति का शुभ अवसर है। मैं सभी भक्तों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देता हूं… यह देश भर में विभिन्न रूपों और नामों से मनाया जाता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top