India

पश्चिम बंगाल: कोलकाता को उत्तर 24 परगना जिले से जोड़ने वाला नवनिर्मित टाला ब्रिज ममता बनर्जी ने किया उद्घाटन

पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में रहने वाले लोगों का इंतजार अब खत्म हो गया है। कोलकाता को उत्तर 24 परगना जिले से जोड़ने वाला नवनिर्मित टाला ब्रिज गुरुवार से आम जनता के लिए खोल दिया गया, आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुनर्निर्मित टाला ब्रिज का उद्घाटन किया। ब्रिज पुनर्निर्माण कार्य के लिए दो साल से बंद था।

इस दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि यह ब्रिज दुर्गा पूजा से पहले लोगों के लिए उपहार है। इसे तोड़ने में 4 महीने लगे थे। इसे बनाने में राज्य के 504 करोड़ रुपए खर्च हुए यह पहले सिर्फ 2 लेन का था अब इसे 4 लेन किया गया है। अभी भारी वाहनों की आवाजाही कुछ समय के लिए बाधित रहेगी।

इससे पहले बुधवार को ममता बनर्जी ने कहा कि एक ‘राजनीतिक उद्देश्य’ के लिए देश के इतिहास को बदलने की कोशिशें की जा रही हैं। साथ ही उन्होंने कहा एक सच्चे नेता को जाति या धर्म के बावजूद सभी को साथ लेकर चलना चाहिए। अलीपुर संग्रहालय के उद्घाटन पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने किसी का बिना नाम लिए कहा था कि राजनेता भारत के स्वतंत्रता संग्राम के समृद्ध इतिहास को बदलने के लिए ठोस प्रयास कर रहे हैं। बदलाव का प्रयास इसलिए किया जा रहा है ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वतंत्रता आंदोलन की सच्चाई का पता न चले।

Most Popular

To Top