Politics

यूपी: वाराणसी में बोले मनोज तिवारी- यूपी के लोगों में भाजपा को लेकर भरोसा कायम, बोले- केजरीवाल संस्कृति और छठ विरोधी

वाराणसी: लोकगायक और दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी नवरात्र महोत्सव में शामिल होने के लिए वाराणसी पहुंचे, सांसद मनोज तिवारी बुधवार सुबह मंदिर जाने के दौरान मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा।

छठ पूजा के मसले पर बात करते हुए मनोज तिवारी ने केजरीवाल को संस्कृति और छठ विरोधी बताया। मनोज तिवारी ने कहा सीएम अरविंद केजरीवाल हमारे हिंदू धर्म के पर्व पर रोक लगा रहे हैं। उन्हें हिंदू धर्म के पर्वों से चिढ़ है। उनका विरोध मैं बनारस से दिल्ली लौटने के बाद भी करूंगा। कहा कि मैं अपने बातों का पक्का हूं। जिस कारण चोट लगने के बाद भी वाराणसी में आप सबके सामने उपस्थित हूं।

लखीमपुर कांड पर बोलते हुए भाजपा सांसद ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कश्मीर में भारतीय सेना का जवान आतंकियों से लड़ते हुए शहीद हो जाते हैं। मगर किसी भी राजनीतिक दल को उनके बारे दो मिनट बात करने की फुर्सत नहीं है। इन लोगों का काम है लखीमपुर खीरी हिंसा के मामले को भाजपा के खिलाफ मुद्दा बनाकर यूपी की भोली-भाली जनता को भड़काना। कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दल पांच साल की कसर इसी मामले पर पूरी करना चाहते हैं।

मनोज तिवारी ने कहा कि अखिलेश यादव, राहुल और प्रियंका गांधी हर मौत, हर दुर्घटना को अलग नजरिए से देखते हैं। आज किसानों के घर में शौचालय और खाते में पैसे भाजपा सरकार ने भेजे हैं। सभी किसान भाजपा को ही अपना हितैषी मानते हैं। कांग्रेस की कोशिशों से कुछ भी नहीं होने वाला है।

मनोज तिवारी ने दावा किया कि यूपी के लोगों में भाजपा को लेकर भरोसा कायम है। सपा-बसपा और कांग्रेस चाहे जितना भी जोर लगा ले, वैसा भरोसा किसी भी राजनीतिक दल को लेकर लोगों में नहीं है और ना ही आयेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top