Politics

भारतीय युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष बने रोहित कश्यप -सदर विधायक समेत कई भाजपा नेताओ ने दी बधाई

सरकार भानु प्रताप तिवारी

महाराजगंज भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने आने वाले 2022 विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिले में दर्जनों प्रकोष्ठ का गठन किया! जिसमें भाजपा युवा मोर्चा के महराजगंज मंडल की कार्यकारिणी गठित की गई जिसमे नगर अध्यक्ष धर्मवीर पटेल के नेतृत्व में आज दिनांक 03 /09/2021 को भाजपा कार्यालय पर  नगर की टीम बनाई गई है जिसमे नगर 20 कार्यकताओ को पद के साथ नवाजा गया जिसमें महामंत्री के लिये एक, 4 उपाध्यक्ष,4 मंत्री ,एक कोषाध्यक्ष, सोशल मीडिया प्रभारी, मीडिया प्रभारी,8  को कार्यसमिति सदस्य बनाया गया। जनपद महराजगंज में अपने सामाजिक कार्यो में सबसे ज्यादा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने वाले रोहित कश्यप एक छोटे से व्यापारी है और साथ ही में वो  सामाजिक कार्यों और समाज के लिए हमेशा तत्पर रहने की वजह से  नेतृत्व ने उन्हें सेवा और जनता की सेवा का भाव देखते हुए जनपद महराजगंज के नगर इकाई में शामिल किया गया और साथ मे उन्हें नगर उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया  है! इस अवसर पर जिला अध्यक्ष परदेसी रविदास ,सदर विधायक जय मंगल कनौजिया, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जयसवाल ,नगर अध्यक्ष धर्मवीर पटेल ,युवा मोर्चा जिला मंत्री रजनीश पांडेय ,अभिषेक श्रीवास्तव, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा , वरिष्ठ भाजपा नेता अरुणेश शुक्ला भाजपा नेता राजकेश्वर पांडेय के अलावा दर्जनों भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है!

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top