India

एमएस धोनी जन्मदिन: करोड़ों दिलो पर राज करने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के ‘कैप्टन कूल’ महेंद्र सिंह धोनी का आज 41वां जन्मदिन

एमएस धोनी जन्मदिन: रांची के महेंद्र सिंह धोनी पूरे हिंदुस्तान के दिल में समाए हैं, भारतीय क्रिकेट टीम के ‘कैप्टन कूल’ के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी का आज 41वां जन्मदिन है। एमएस धोनी क्रिकेट प्रेमियों के बीच एक लीजेंड हैं। विश्व कप हो या आईपीएल सीरीज, धोनी ने अपने शानदार प्रदर्शन से खेल जगत में अपनी अलग पहचान बना ली। खिलाड़ी होने के साथ ही एक कप्तान के तौर पर भी धोनी सफल रहे। धोनी के नाम कई उपलब्धियां हैं।

महेंद्र सिंह धोनी का जन्म रांची में हुआ था। 28 साल बाद धोनी की कप्तानी में साल 2011 में भारत वर्ल्ड कप मैच जीता था। वर्ल्ड कप में भारत को जीत दिलाकर धोनी ने इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज कराया। धोनी बेस्ट फिनिशर, बेस्ट क्रिकेटर, बेस्ट विकेटकीपर और बेस्ट कप्तान रहे हैं। धोनी की कप्तानी में सीएसके ने चार आईपीएल सीजन जीते। इतना ही नहीं उनकी अगुवाई में सीएसके दो चैंपियंस लीग टी20 खिताब जीत चुकी है। इसके अलावा टीम को 9 बार आईपीएल के फाइनल तक पहुंचाया।

धोनी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय क्रिकेट टीम का दमखम दिखाया। आईपीएल के दौरान सीएसके यानी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का नेतृत्व करते हुए कई बार जीत हासिल की। महेंद्र सिंह धोनी ने छोटी छोटी गलियों में छोटे से बल्ले से क्रिकेट खेलने की शुरुआत की थी लेकिन आज वह दुनियाभर के महान क्रिकेटरों में शामिल हो गए हैं। धोनी ने अपने दम पर केवल शोहरत ही नहीं बल्कि इज्जत, काफी पैसा, करोड़ों की संपत्ति और एक शानदार लग्जरी लाइफ भी कमाई है।

धोनी का रांची में आलीशान घर है। साल 2017 में धोनी इस घर में शिफ्ट हुए थे, जिसे उन्होंने ‘कैलाशपति’ नाम दिया है। जहां वह अपने परिवार के साथ रहते हैं। इसके पहले वह रांची के ‘हरमू हाउसिंग’ के एक तीन मंजिला मकान में रहते थे।  धोनी का मुंबई में भी एक घर है। साल 2011 में देहरादून में उन्होंने एक लग्जरी घर खरीदा था, जिसकी कीमत लगभग 17.8 करोड़ रुपये है। वह इंडियन सुपर लीग में चेन्नई एफसी और प्रो कबड्डी लीग में रांची रेस के मालिक भी हैं। इसके अलावा धोनी का झारखंड में माही रेजीडेंसी के नाम से एक होटल भी है।

क्रिकेटर होने के साथ ही धोनी एक बाइकर भी हैं। उन्हें बाइक का काफी शौक है। धोनी क्रिकेट के जरिए मोटी कमाई करते हैं। भारतीय टीम की कप्तानी छोड़ने ले पहले उन्हें एक करोड़ रुपये प्रति मैच फीस मिलती थी। आईपीएल से कमाई करने के अलावा माही महंगे ब्रांड एंडोर्समेंट या विज्ञापन से भी मोटी कमाई करते हैं। अगर माही की कुल संपत्ति की बात करें तो वह लगभग 846 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top