Uttar Pradesh

स्वतंत्रता दिवस: 76वें स्वतंत्रता दिवस पर योग गुरु रामदेव ने मदरसे में फहराया तिरंगा, मुस्लिम समाज के लोगों संग निकाली तिरंगा यात्रा

स्वतंत्रता दिवस: भारत के 76वें स्वतंत्रता दिवस पर न सिर्फ राजधानी दिल्ली बल्कि देशभर में लोगों ने तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मनाया। लाल किले से लेकर देश के कोने-कोने में तिरंगा फहराया गया। युवा, बच्चे और बूढ़े सभी आजादी के जश्न में मगन रहे।

इसी क्रम में योगगुरु बाबा रामदेव ने आजादी की 76वीं वर्षगांठ पर तिरंगा यात्रा आयोजित की, जिसमे पतंजलि परिवार और मुस्लिम समाज एक साथ शामिल हुए, पतंजलि योगपीठ में ध्वजारोहण के बाद बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय और मदरसा छात्रों के साथ बाबा रामदेव ने तिरंगा यात्रा निकाली।

कई गांवों से गुजरने के बाद तिरंगा यात्रा बोड्डाहेड़ी गांव स्थित मदरसा पहुंची। यहां बाबा रामदेव को ध्वजारोहण करना था। बाबा रामदेव ने झंडे की रस्सी खींची, लेकिन गलत गिरह लगने के कारण ध्वज नहीं खुला। बाबा रामदेव ने जोर से झटका मारा तो झंडा टूट गया। ध्वज रस्सी और आधे डंडे समेत नीचे आ गिरा। इससे बाबा रामदेव सहित मौजूद सभी लोगों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा।

दरअसल, जिस डंडे पर झंडा लगाया गया था, वह काफी कमजोर था। इसलिए भी गिरह नहीं खुली और डंडा टूट गया। जिस समय हादसा हुआ, आसपास भारी संख्या में लोग मौजूद थे। झंडा टूटते ही माहौल खराब ना हो, इसलिए बाबा रामदेव ने खुद मोर्चा संभाला और सभी से संयम बनाए रखने के लिए कहा।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top