यूपी: उत्तर प्रदेश मे राज्य के मान्यता प्राप्त अनुदानित, गैर अनुदानित मदरसों में राष्ट्रगान अनिवार्य कर दिया गया। इससे संबंधित आदेश भी जारी हो चुके हैं। यूपी के मदरसों में दुआ के साथ अब राष्ट्रगान भी अनिवार्य किए जाने पर एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हमें भाजपा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से देशभक्ति का प्रमाणपत्र नहीं चाहिए।
उन्होंने कहा कि मदरसों में देशभक्ति का पाठ पढ़ाया जाता है। लोग उन पर संदेश की नजरों से देखते हैं। इसलिए इस तरह के आदेश जारी किए जा रहे हैं। जब स्वतंत्रता संग्राम लड़ा जा रहा था इसमें संघ परिवार ने भाग नहीं लिया था जबकि मदरसे अंग्रेजों के खिलाफ खड़े हो गए थे। हमें किसी से भी प्रमाणपत्र नहीं चाहिए।
वहीं, इस मामले पर वरिष्ठ मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना सुफियान निजामी कहते हैं कि मदरसों में राष्ट्रगान अनिवार्यता का फैसला बहुत अच्छा है, लेकिन सरकार इनको शक की नजर से देखना बंद करे l