Uttar Pradesh

यूपी: भूपेंद्र चौधरी को उत्तर प्रदेश बीजेपी का नया अध्यक्ष बनाये जाने पर राकेश टिकैत बोले-अब वह भी किसानों के लिए काम करें

राकेश टिकैत: भूपेंद्र चौधरी को उत्तर प्रदेश बीजेपी का नया अध्यक्ष बनाया गया है, भूपेंद्र चौधरी को उत्तर प्रदेश बीजेपी का नया अध्यक्ष बनाये जाने पर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने गुरुवार को  शहर स्थित अपने आवास पर कहा कि किसी एक बिरादरी से पार्टी या कोई संगठन नहीं चल सकता। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए भूपेंद्र चौधरी को जिम्मेदारी मिली है, अब वह भी किसानों के लिए काम करें।

टिकैत कहा कि किसी को क्या पद मिला है, इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। फर्क पॉलिसी से पड़ता है। जाट समाज को भाजपा में दिए पदों का 2024 में कितना असर होगा, इस पर टिकैत ने कहा कि वोट बैंक तो घर में भी पता नहीं चलता। कहते किसी को हैं और वोट दी किसी को जाती है। हर राजनीतिक व्यक्ति को मेहनत करनी चाहिए। किसानों की भलाई के लिए सरकारों को नीति बदलनी होगी।

लोकसभा चुनाव 2024 में मिशन 80 को पूरा करने के लिए भाजपा ने प्रदेश सरकार के पंचायतीराज मंत्री और पश्चिमी यूपी के बड़े जाट नेता भूपेंद्र सिंह चौधरी को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। चौधरी भाजपा के 14वें प्रदेश अध्यक्ष हैं, पार्टी ने पहली बार किसी जाट नेता को संगठन की कमान सौंपी है।

Most Popular

To Top