Uttar Pradesh

होली: होली के मौके पर मुलायम सिंह यादव सी कार्यकर्ताओं के बीच नजर आए खासे जोश मे, बोले- समाजवादी पार्टी युवाओं की है, कभी बूढ़ी नहीं हो सकती

यूपी: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के आंगन की प्रसिद्ध होली चार दशक बाद रणवीर सिंह स्मृति महोत्सव पंडाल में खेली गई। जहां पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 10:30 बजे महोत्सव पंडाल में होली समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे। अखिलेश यादव ने मंच पर मौजूद सभी से मिलकर होली की बधाई दी। 11 बजे प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव मंच पर पहुंचे।

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा है कि सपा पार्टी युवाओं की पार्टी है। यह पार्टी कभी बूढ़ी नहीं हो सकती। अभी हाल में हुए विधानसभा चुनाव में युवाओं ने बहुत मेहनत की है। जिसकी वजह से पार्टी को बहुत अच्छा वोट मिला है। अब लक्ष्य 2024 का है। मेहनत करके पार्टी को मजबूत करना है।

मुलायम सिंह ने कहा कि हाल में हुए चुनाव में उन युवाओं की सूची बनाओ जिन्होंने मेहनत की। नंबर नोट करवाओ, वो आकर हमसे मिलें। कहा अगर हमें बुलाओगे तो हम खुद मिलने आएंगे। तुम ही सब वो युवा हो जो आने वाले समय मे विधायक, सांसद बनोगे। 2024 में मेहनत करनी है सांसद बनाने हैं। प्रदेश में सरकार भी आगे बनानी है। सभी को धन्यवाद, सभी को बधाई। होली के मौके पर मुलायम सिंह यादव समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच में खासे जोश में नजर आए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top