India

यूपी: स्वाधीनता दिवस पर मुख्य सचिव ने दिए निर्देश, खुले रहेंगे सरकारी, गैर सरकारी दफ्तर व शिक्षण संस्थान, सरकारी भवनों पर होगी तिरंगा लाइटिंग

आजादी की 75वीं वर्षगांठ: आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा ने 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह और 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को सुबह 8 बजे सभी सरकारी और गैर सरकारी भवनों पर खादी निर्मित राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। स्वाधीनता दिवस पर सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान, वाणिज्यिक एवं औद्योगिक प्रतिष्ठान खुले रहेंगे।

मुख्य सचिव ने स्वतंत्रता दिवस से दो दिन पहले युवक मंगल दलों व महिला मंगल दलों की ओर से अमृत मिनी मैराथन का आयोजन करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रत्येक कृषि विज्ञान केंद्र पर न्यूनतम 75 किसानों को पौधे व तिरंगे भेंट करने, अमृत सरोवरों पर ध्वजारोहण व पौधरोपण, प्रकाश व्यवस्था, स्वाधीनता संग्राम के महत्व पर संगोष्ठी तथा देशभक्ति के विविध कार्यक्रम कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव ने स्वतंत्रता सप्ताह में सरकारी कार्यालयों, भवनों एवं स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े ऐतिहासिक स्मारकों पर तिरंगा लाइटिंग कराने के निर्देश दिए। स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्थलों पर पुलिस बैंड का वादन कराने, जनसहभागिता से प्रेक्षागृहों व शैक्षणिक संस्थाओं में सांस्कृतिक आयोजन एवं कवि सम्मेलन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आयोजनों में स्वाधीनता संग्राम सेनानी, उनके आश्रितों, सेना अथवा पुलिस बल के शहीदों के परिवार के सदस्यों को भी आमंत्रित करने को कहा है।

उन्होंने सभी शिक्षण संस्थाओं में राष्ट्रगान का सामूहिक गायन कराने, विद्यार्थियों को स्वतंत्रता-संग्राम का इतिहास बताने, शहीद देशभक्तों के जीवन के प्रेरक-प्रसंग सुनाने के निर्देश दिए। उन्होंने देशप्रेम की भावना जागृत करने वाले नाटक, विचार-गोष्ठी, वाद-विवाद प्रतियोगिता, प्रदर्शनी, निबंध-लेखन से संबंधित प्रतियोगिताएं भी कराने को कहा है।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top