India

जम्मू-कश्मीर: कोरोना की वजह से पीडीपी यूथ विंग के सम्मेलन को रोका गया, महबूबा मुफ्ती हुई नजरबंद

जम्मू-कश्मीर: कोरोना की वजह से रविवार को पीडीपी के यूथ विंग के सम्मेलन को प्रशासन ने करने से रोक दिया। कोरोना की वजह से कार्यक्रम करने की इजाजत नहीं दी गई। इसके साथ ही पार्टी प्रमुख महबूबा मुफ्ती को नजरबंद कर दिया गया। प्रशासन ने पुलिस को सख्त हिदायत दी कि कोई भी कार्यक्रम किसी भी स्थिति में नहीं होना चाहिए।

एसएचओ राम मुंशीबाग को हिदायत दी जाती है कि गुपकार में इस प्रकार का कोई कार्यक्रम न हो, यह सुनिश्चित करें। हालांकि, पीडीपी का कहना है कि सरकार की ओर से उन्हें अनुमति न दिए जाने का कोई भी पत्र नहीं मिला है। एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि कोई सरकारी आदेश नहीं मिला है।

सरकार से पूछा कि क्या कोविड केवल पीडीपी के लिए ही है अन्य पार्टियों के लिए नहीं, जो पूरे कश्मीर में रैलियां कर रही हैं। नेता ने दावा किया कि पीडीपी प्रमुख को नजरबंद कर दिया गया है। उन्हें युवा सम्मेलन में शामिल होना था।

यूथ विंग का सम्मेलन गुपकार रोड पर महबूबा के घर पर आयोजित था। इसे देखते हुए दक्षिण श्रीनगर के प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट ने आदेश दिए कि कोरोना की स्थिति को देखते हुए तथा एसएसपी की रिपोर्ट के आधार पर सम्मेलन को आयोजित करने की अनुमति नहीं दी जा सकती है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top