कैबिनेट मीटिंग: बुधवार सुबह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी तीन दिवसीय जापान यात्रा से स्वदेश लौट चुके हैं। वह आज सुबह ही दिल्ली पहुंचे हैं, इसके तुरंत बाद उन्होंने कैबिनेट बैठक बुला ली। उनकी अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में इस बैठक में कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, एस जयशंकर, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, किरण रिजिजू, अनुराग ठाकुर और स्मृति इरानी शामिल थे।
जापान के दो दिवसीय दौरे में प्रधानमंत्री ने क्वाड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान यात्रा के दौरान करीब 24 बैठकें की। मंगलवार को भी मोदी 11 घंटे के अंदर करीब 12 कार्यक्रमों में शामिल हुए। वह अपनी इस यात्रा में सिर्फ सात घंटे सोए। वह 22 मई की रात आठ बजे जापान के लिए रवाना हुए थे।
पीएम ने डेढ़ घंटे तक विमान में अधिकारियों के साथ बैठक की। 23 मई की सुबह साढ़े सात बजे वह टोक्यो पहुंचे थे। 40 मिनट बाद यानी सुबह 8ः30 बजे से नौ कार्यक्रम में शामिल हुए। 23 मई को कुल 12 घंटे तक पीएम बैठक व अन्य कार्यक्रमों में शामिल हुए। जापान में सोमवार को अपने दौरे के पहले दिन प्रधानमंत्री मोदी ने एक के बाद एक कई बैठकें की थीं।