India

यूपी: आगे की रणनीति पर मंथन के लिए 12 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम की बैठक शुरू, विकास कार्यों के बारे में लेंगे जानकारी

बैठक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय काशी दौरे पर हैं। तय कार्यक्रम के मुताबिक आज(मंगलवार) पीएम स्वर्वेद महामंदिर धाम जाएंगे। यहां वाराणसी आए अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी होंगे। पीएम विहंगम योग के 98वें वार्षिकोत्सव को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्रियों की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में भाजपा शासित 12 राज्यों के मुख्यमंत्री हिस्सा ले रहे हैं। बैठक के दौरान उपस्थित सभी मुख्यमंत्री अपने राज्यों के विकास कार्यों के बारे में पीएम मोदी को जानकारी देंगे।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी बैठक में मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि इस बैठक में सबसे अधिक समय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को मिलेगा, जिसमें वह विकास कार्यों और आगामी चुनाव की तैयारियों की जानकारी देंगे।

बैठक में शामिल हुए ये मुख्यमंत्री
योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश
शिवराज सिंह चौहान, मध्य प्रदेश
पेमा खांडू, अरुणाचल प्रदेश
जयराम ठाकुर, हिमाचल प्रदेश
पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड
हेमंत बिस्वा सरमा, असम
प्रमोद सावंत, गोवा
भूपेंद्र पटेल, गुजरात
मनोहर लाल खट्टर, हरियाणा
बसवराज बोम्मई, कर्नाटक
एन बीरेन सिंह, मणिपुर
विप्लव देव, त्रिपुरा

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top