Health

एहतियाती खुराक: देश में 200 करोड़ से अधिक डोज लगाई जा चुकी, एहतियाती खुराक लगाने में आंध्र प्रदेश अव्वल, पंजाब-पूर्वोत्तर राज्य पिछड़े

एहतियाती खुराक: देश में कोरोना वायरस के खिलाफ जंग अब भी जारी है, देश में कोरोना के खिलाफ जनवरी 2021 में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था। अब तक कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत वैक्सीन की 200 करोड़ से अधिक डोज लगाई जा चुकी है। साथ ही एहतियाती खुराक का टीकाकरण शुरू हुए भी छह महीने पूरे हो गए हैं।

ऐसे में राज्यों की मौजूदा स्थिति को लेकर सामने आई सरकार की रिपोर्ट में पता चला है कि एहतियाती खुराक लगाने में आंध्र प्रदेश पूरे देश में अव्वल है लेकिन पंजाब और पूर्वोत्तर राज्यों की हालत सहीं नहीं है। इन राज्यों में 10 लाख से भी कम लोग अब तक तीसरी खुराक ले पाए हैं।

इसी साल 10 जनवरी से देश में एहतियाती खुराक लोगों को दी जा रही है। पहले दूसरी खुराक लेने के नौ माह बाद एहतियाती मिल रही थी लेकिन अब छह माह बाद ही तीसरी खुराक ली जा सकती है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) की एक रिपोर्ट के अनुसार, देश में सबसे ज्यादा आंध्र प्रदेश में 56 लाख लोग अब तक एहतियाती खुराक हासिल कर चुके हैं। इसके बाद बिहार और पश्चिम बंगाल हैं जहां 51-51 लाख से अधिक एहतियाती खुराक दी गई है लेकिन जो राज्य आबादी के लिहाज से बड़े हैं, वहां टीकाकरण उतना ही कम है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 200 करोड़ की उपलब्धि देश के लिए बड़ी सफलता है। अब पहली या दूसरी खुराक की बात नहीं हो रही है क्योंकि हम जानते हैं अधिकांश राज्य 90 फीसदी तक पहुंच गए हैं। अब जरूरी है कि जिन लोगों ने दोनों खुराक ले लीं उन्हें तीसरी खुराक भी समय पर मिले तभी संक्रमण से बचाव हो पाएगा।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top