विदेश यात्रा: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार 19 सितंबर को कड़ी सुरक्षा के बीच होगा। महारानी का अंतिम संस्कार 19 सितंबर को लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे में किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने और भारत सरकार की ओर से संवेदना व्यक्त करने के लिए लंदन, यूनाइटेड किंगडम के लिए विमान से रवाना हुईं।
वह 19 सितंबर को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होंगी। महारानी के अंतिम संस्कार की सुरक्षा में करीब 70 लाख अमेरिकी डॉलर यानि 59 करोड़ भारतीय रुपये खर्च होंगें। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन आज ब्रिटेन पहुंचेंगे।
महारानी के अंतिम संस्कार में 750,000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। शाही घराना छोड़ चुके प्रिंस हैरी और मेघन मार्कल को भी शाही सुरक्षा दी गई है। 96 वर्ष की आयु में यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन एंड नॉर्दन आयरलैंड की महारानी ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। महारानी ने स्कॉटलैंड में अंतिम सांस ली। बता दें कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने 70 वर्षों तक शासन किया, जो इतिहास में किसी भी ब्रिटिश सम्राट और दुनिया के किसी भी वर्तमान सम्राट से अधिक लंबा था।