India

राष्ट्रपति शपथ ग्रहण: आज नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में संसद के सेंट्रल हॉल में करेंगी शपथ ग्रहण

राष्ट्रपति शपथ ग्रहण: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई 2022 को खत्म हो गया है। राष्ट्रपति चुनाव 18 जुलाई को हुए थे और 21 जुलाई देश को नई राष्ट्रपति मिल गई । मुर्मू देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति होने के साथ आजाद भारत में पैदा होने वाली देश की पहली राष्ट्रपति होंगी। पुराने संसद भवन में शपथ लेने वाली अंतिम राष्ट्रपति। नई संसद से विदाई लेने वाली भी पहली राष्ट्रपति होंगी, क्योंकि वर्तमान भवन में अंतिम सत्र चल रहा है। आगामी शीत सत्र नए भवन में होगा।

आज नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में संसद के सेंट्रल हॉल में शपथ ग्रहण करेंगी। मुख्य न्यायाधीश एनवी रमण सुबह 10.15 बजे मुर्मू को संसद के केंद्रीय कक्ष में गौरवपूर्ण माहौल में राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे। फिर 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह में उपराष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष, प्रधानमंत्री, कई राज्यों के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, कई देशों के राजदूत व तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद रहेंगे।

श्रीमती मुर्मू की पारिवारिक पृष्ठभूमि भी अत्यंत साधारण ही है। अपने जीवन के शुरुआती दौर में उन्होंने स्कूल में शिक्षिका के रूप में काम किया, फिर राजनीति में आईं और विधायक का चुनाव लड़कर जीतीं तथा हमेशा सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन में सक्रिय रहीं। निजी जीवन में उन्हें कई झटके भी लगे। उनके पति और पुत्र, दोनों का असामयिक निधन हो गया, लेकिन उन्होंने न सिर्फ अपने गांव में स्कूल का संचालन किया, बल्कि सामाजिक जीवन से जुड़कर निजी दुख का दरिया पार करने का फैसला किया। यानी निजी जीवन के दुख के बावजूद वह समाज और लोककल्याण के कार्यों में लगी रहीं।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top