India

पंजाब विधानसभा: नवनिर्वाचित विधायक फुल एक्शन मोड में, नाभा से साइकिल पर चंडीगढ़ पहुंचे विधायक गुरदेव, एक रुपया लेंगे वेतन, सुरक्षा लेने से भी कर चुके हैं इनकार

पंजाब विधानसभा: पंजाब विधानसभा के पहले दिन भगवंत मान समेत सभी विधायकों ने शपथ ली है। प्रोटेम स्पीकर डॉ. इंदरबीर सिंह निझार ने सभी को शपथ दिलाई। तीन दिन के अवकाश के बाद सोमवार को नए अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। वहीं नवनिर्वाचित विधायक फुल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने से पहले पार्टी के विधायकों ने लोगों को बुनियादी सुविधाएं देने का बीड़ा उठा लिया है।

इसके तहत नाभा से आप विधायक गुरदेव सिंह देव मान ने मंगलवार को खुद क्रेन पर चढ़कर गोशाला रोड पर लगी स्ट्रीट लाइट को ठीक किया। नाभा से नवनिर्वाचित आम आदमी पार्टी के विधायक गुरदेव सिंह एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। चुनाव प्रचार साइकिल से करने के बाद वे शपथ लेने भी नाभा से चंडीगढ़ साइकिल पर पहुंच गए। विधायक बनने पर एक रुपया वेतन लेने की गुरदेव मान पहले ही घोषणा कर चुके हैं।हैं।

अब उन्होंने सुरक्षा लेने से भी इनकार कर दिया है। उन्होंने बताया कि लोगों ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है वह उसे पूरी गंभीरता से निभाएंगे। अब क्षेत्र का दौरा भी वह साइकिल से करेंगे। जिसके चलते आप विधायक गुरदेव सिंह मान ने कहा था कि बतौर विधायक वे वेतन से सिर्फ एक रुपया लेंगे। उन्होंने सुरक्षा लेने से भी इनकार कर दिया है।

मान ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई शुरू हो चुकी है। उन्होंने अपनी साइकिल पर प्रचार किया था और अब भी वह साइकिल पर नाभा निर्वाचन क्षेत्र का दौरा करते रहेंगे और विकास कार्यों की समीक्षा के अलावा लोगों का जायजा लेंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top