पंजाब: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 15 जून को पंजाब आएंगे। राज्य से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए लग्जरी वाल्वो बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। केजरीवाल इन सरकारी बसों को जालंधर से रवाना करेंगे। वह पंजाब की सरकारी वॉल्वो बसों के दिल्ली एयरपोर्ट तक जाने की शुरूआत करेंगे।
पंजाब की सरकारी बसों की दिल्ली एयरपोर्ट तक सेवा लंबे समय से बंद थी। इसका एक निजी बस कंपनी फायदा उठा रही थी। भगवंत मान ने कुछ दिन पहले 15 जून से पंजाब की सरकारी वॉल्वो के दिल्ली एयरपोर्ट तक जाने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि बसों का किराया भी निजी बसों से आधा होगा। साथ ही निजी बसों से ज्यादा लोगों को सुविधाएं दी जाएंगी।
सरकारी वॉल्वों बसें दिल्ली एयरपोर्ट तक जाने से पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह को बड़ा झटका लगा है। इस रूट पर बादल परिवार से जुड़े लोगों की अधिकांश बसें संचालित होती थीं। अभी तक वहां इंडो-कैनेडियन ट्रांसपोर्ट की बसें ही चलती थीं। पूर्व परिवहन मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भी बसों पर लगाम लगाने की कोशिश की थी, हालांकि वह कामयाब नहीं हो सके थे।
