Uttar Pradesh

आगरा मे दुष्कर्म मामला: 52 साल के व्यक्ति ने 72 साल की बुजुर्ग महिला से किया दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

आगरा: हर रोज हमें कहीं ना कहीं अपने आस- पास दुष्कर्म के मामले सुनने को मिलते हैं l इसी क्रम मे उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में 72 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप 52 साल के व्यक्ति पर लगा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला सिकंदरा थाना क्षेत्र का है। सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली बुजुर्ग महिला 14 नवंबर की शाम को घर से बोदला बाजार तक काम से आई थी। बोदला चौराहे पर विकास शर्मा नाम का व्यक्ति मिला। उससे पूछने लगा कि कहां जाना है। उसे बातों के जाल में फंसा लिया।

उस व्यक्ति ने कहा कि वह एक शादी मे जा रहा है। वहां हलवाई को पूड़ी बेलने के लिए महिला चाहिए। बदले में उसे कुछ सौ रुपये मिलेंगे। बुजुर्ग महिला बातों में आकर उसके साथ चली गई। वह उसे बिचपुरी मार्ग स्थित शिव विहार कालोनी के अपने मकान पर लेकर गया। उसने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया।

पीड़ित महिला सोमवार की तड़के किसी तरह बाहर निकली। गली में आकर चक्कर खाकर गिर गई। उसे गली में पड़ा देखकर लोगों ने 112 नंबर पर सूचना दी। बुजुर्ग महिला ने सामान्य होने पर घटना की जानकारी दी। पीड़ित महिला की बेटी की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक प्रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। आरोपी विकास शर्मा निवासी शिव विहार, कालोनी बिचपुरी मार्ग के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। विकास शर्मा को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top