मिठौरा प्रभारी मणिकांत द्विवेदी की रिपोर्ट
सिंदुरिया
महाराजगंज: सिंदुरिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत बेलवां खुर्द के टोला निवासिनी एक महिला ने थाने में तहरीर देकर गाँव के ही दो युवकों के खिलाफ जाँच करके कार्यवाही किये जाने की माँग किया है ।
उस महिला ने पत्र में लिखा है कि उसकी अनुपस्थिति में गाँव के दो युवकों ने रात में उसके छत पर चढ़कर वहाँ सोये उसके दो बेटों व एक बेटी से मारपीट किया । साथ ही उसके बेटे की अंडरवियर फाड़ डाला व ओंठ काट लिया । फिर उन्हें छत से नीचे फेंक दिया । ऐसे में बेटी के शोर पर जब मौके पर मेरी जेठानी पहुँची तो दोनों ने उसके साथ जोर – जबरदस्ती करते हुए कपड़े फाड़ डाले । इतना ही नहीं घर में घुसकर 35000 रुपये चुरा लिए । फिर जेठानी को बदनीयती से घसीटकर नहर पर ले गए । ऐसे में उसके शोर मचाने पर ग्रामीण वहाँ आ गए । मौका देख जेठानी का एंड्राएड फोन छीन कर दोनों वहाँ से भाग निकले । उसी रात मेरे दोनों घायल पुत्र इलाज हेतु किसी तरह सीएचसी जगदौर भेजे गए, जहाँ इलाज हुआ ।
इस सन्दर्भ मे थानाध्यक्ष रामकृष्ण यादव ने बताया कि तहरीर मिली हैं, जांच कर उचित कार्यवाही की जायेगी।