India

RSS: व्हाट्सएप पर तीन भाषाओं मे आरएसएस कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला युवक तमिलनाडु में हुआ गिरफ्तार

आरएसएस: कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े छह स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले को एटीएस ने तमिलनाडु से गिरफ्तार कर लिया है। उसे एटीएस टीम ने पुदुकोट्टाई जिले से दबोचा। टीम आरोपी को लेकर लखनऊ आ रही है। आरोपी के खिलाफ रविवार को मड़ियांव थाने में संघ के स्वयं सेवक डॉ. नीलकंठ मणि पुजारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। सोशल मीडिया पर आये धमकी भरे मेसेज में उत्तर प्रदेश के दो और कर्नाटक के चार स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

एडीजी के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी तमिलनाडु के पुदुकोट्टाई जिले रामलिंगम स्ट्रीट निवासी राज मुहम्मद है। एटीएस उससे पूछताछ कर रही है। वहीं मोबाइल की डिटेल खंगाली जा रही है। टीमें उससे जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। वह किन संगठनों के संपर्क में था। इसे भी खंगाला जा रहा है।

एडीजी एटीएस नवीन अरोरा के मुताबिक मुकदमा दर्ज होने की जानकारी होने पर टीम ने पड़ताल शुरू की। जिस मोबाइल नंबर से संदेश भेजा गया। उसकी लोकेशन तमिलनाडु के पुदुकोट्टाई जिले की रामलिंगम स्ट्रीट में मिली। तत्काल एटीएस टीम तमिलनाडु के लिए रवाना हो गई। उसे सोमवार देर रात को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अधिक जानकारी के लिए इस👇 लिंक पर जाएँ….

https://erranewsindia.com/rss-received-a-threat-to-blow-up-six-offices-of-rss-including-lucknow/

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top